नई दिल्ली: आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन की ब्रह्मास्त्र को लेकर प्रोड्यूसर करण जौहर ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। करण जौहर ने कहा है कि इस फिल्म में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के अलावा साउथ के सुपरस्टार नागाअर्जुन भी होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर ने साउथ की ऑडियंस को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया है। आयान मुखर्जी की इस फिल्म में नागार्जुन 15 साल बाद बॉलीवुड की किसी फिल्म में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वे साल 2003 में जेपी दत्ता की फिल्म एलओसी कारगिल में नजर आए थे। from India TV: entertainment Feed http://bit.ly/2wgwzAq






No comments:
Post a Comment