Thursday, May 30, 2019

बिग बॉस 13 के घर पर नजर रखने के लिए CID का 'इंस्पेक्टर दया' लेगा एंट्री! नहीं होगी कोई गड़बड़

सलमान खान के सबसे पॉपुलर रियलटी शो बिग बॉस 13 के लिए तैयारियां जोरों पर है। बिग बॉस के घर में एंट्री के लिए अब तक कई लोगों के संभावित नाम सामने आ रहे हैं। शो के मेकर्स चाह रहे हैं कि इस बार कॉमनर को न लाकर पॉपुलर चेहरों को घर में शामिल किया जाए ताकि TRP ज्यादा हो। सबसे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को शो में आमंत्रित किए जाने की खबर थी। अब सूत्र बता रहे हैं कि CID सीरियल के इंस्पेक्टर दया (दयानंद शेट्टी) को भी शो में लाने की तैयारी चल रही है। खबर है कि मेकर्स ने दया को एप्रोच किया है, हालांकि अभी तक दया और अन्य किसी आधिकारिक सूत्र ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। लेकिन इतना तय है कि अगर दया बिग बॉस में आते हैं तो निश्चित तौर पर शो की टीआरपी में चार चांद लग जाएंगे।

from India TV: entertainment Feed http://bit.ly/2QurnC4

No comments:

Post a Comment

Surfe.be - passive income