मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण में मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हुआ था। साउथ मुंबई में फिल्म के दूसरे शेड्यूल का आज आगाज़ हुआ। फिल्म से दीपिका पादुकोण के कुछ पोस्टर्स आए हैं जिसने लोगों को हैरान कर दिया। बता दें, फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ एक्टर विक्रांत मेस्सी भी नजर आएंगे। वो दीपिका के प्रेमी के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग दिल्ली के कई जगहों पर हुई है। फिल्म के सेट से अक्सर दीपिका की तस्वीर सामने आती रही है।from India TV: entertainment Feed http://bit.ly/2vtU0pu






No comments:
Post a Comment