नई दिल्ली: एवेंजर एंडगेम रिलीज होने में बस कुछ दिन ही बाकी है। और उससे पहले इस फिल्म के ट्रेलर और टीजर ने धमाल मचा दिया है। फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज हो रही है और उससे पहले इस फिल्म के ट्रेलर और टीजर ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा कर रखी है। जैसा कि आपको पता है एवेंजर एंडगेम के रिलीज का इंतजार लोग काफी समय से कर रहे हैं। ट्रेलर के बाद अब इस फिल्म का मंगलवार के शाम स्पेशल टीजर लुक रिलीज किया गया है जिसमें आपको इस फिल्म को लेकर कई ऐसा हिंट दिए गए जिसकी इसकी उत्सुकता 10 गुना ज्यादा बढ़ गई है। टीजर में आप साफ दिखाया गया है कि कैप्टन अमेरिका, आयरन मैन एक दूसरे से मिलते हैं साथ ही टाइटन थानोस हाथ मिलाते हैं। भारत में फिल्म हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगू में रिलीज़ होगी। 'एवेंजर्स एंडगेम' में 'एवेंजर्स सीरीज़' के सारे किरदार दुनिया को बचाने के लिए साथ आएंगे। ट्रेलर में पिछली फिल्म के भी कुछ हिस्सों को दिखाया गया है। from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2Urck0l






No comments:
Post a Comment